शिवपुरी। अक्सर रक्तदान शिविर हो या जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में स्वैच्छिक रक्तदाता हर कोई रक्तदान करने वालों के लिए रक्त एकत्रिकरण का कार्य ब्लड बैंक में कार्यरत भानु रैकवार द्वारा किया जाता है। लेकिन बीते कुछ रोज पूर्व ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ कि जहां एक मासूम 2 वर्ष के बालक को 0 पॉजीटिव ब्लड की आपाताकालीन परिस्थिति में रक्त की आवश्यकता थी जो कि अशोकनगर से आकर शिवपुरी में अपना उपचार करा रहे थे।
लेकिन जब देखा कि काफी प्रयास के बाद भी 02 वर्षीय बालक सबगुण को रक्त देने के लिए कोई नहीं मिला तो स्वयं मासूम की इस रक्त की जरूरत को पूरा करने के लिए ब्लड डोनेशन का कार्य करने वाले भानु प्रताप सिंह रैकवार ने अपनी 54 वर्ष की आयु में स्वयं आगे आकर मासूम बालक के लिए रक्तदान किया और उसे मानवता के रूप में समर्पित किया।
यहां रक्तदान करने वाली संस्था जय माई मानव सेवा समिति द्वारा भानुप्रताप रैकवार के इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की गई और ब्लक कक्ष में जाकर उनका मनोबल बढ़ाया जो कि आए दिन किसी ना किसी जरूरतमंद के लिए रक्त एकत्रित करते है और हर संभव प्रयास कर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करते है।

