शिवपुरी। शहर के एबी रोड़ स्थित आईटीबीपी परिसर में हरित वातावरण के उद्देश्य से संस्थान के डीआईजी रघुवीर सिंह वत्स के निर्देशन में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के अधिकारियों के परिजनों महिलाओं, बच्चों ने भाग लिया। यहां विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधों को रोपा गया ।
जबकि इन सभी को उत्साहवर्धन को लेकर अपने संबोधन में डीआईजी रघुवीर सिंह वक्त ने कहा कि इस वर्ष आईटीबीपी संस्थान के द्वारा करैरा और शिवपुरी ट्रेनिंग सेंटर में 11000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें जो भी जहां भी पौधरोपण कर रहा है उसकी देखभाल की जाए, केवल पौधा रोपण करने से कोई फायदा नहीं है। जब तक कि आप उस पौधे को लगभग 03 वर्ष का नहीं कर देते तब तक पौधरोपण का कोई फायदा नहीं है। इसके साथ-साथ आईटीबीपी संस्थान करैरा व शिवपुरी को हरित वातावरण में निर्मित करने के लिए यहां संकल्प लिया गया।
यहां पौधरोपण कार्यक्रम में संस्थान के द्वितीय कमान जे.एच.मेश्राम, उपसेनानी मनोज सचान, अमित कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, सहायक सेनानी आनन्द दीक्षित, सुकर्मपाल, निरीक्षक/दूरसंचार रमेशचन्द्र, देवीप्रसाद, स्वदेश सिंह राठौड़, कैलाशचंद मीणा, संजीव टी.एम.उपनिरीक्षक/दू.सं.सुदर्शन सिंह रावत, के.के.तिवारी, कैलश उप्रेती, सउनि/दूसं आशीष गौतम, यादवेन्द्र सिंह, महावीर सिंह एवं प्रतिपाल सिंह आदि ने सभी के साथ वृक्षारोपण किया और करवाने में अपना अहम योगदान दिया।

