नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के सिंध नदी कल्याणपुर घाट से आ रही है। जहां पिकनिक मनाने गए शिवपुरी के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही युवक आपस मे भाई थे और पुरानी शिवपुरी के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार ज़ुबैर खान अपने भाई तोहिद खान पुत्र सगीर खान निवासी पुरानी शिवपुरी अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने कल्याण पुर के पास सिंध नदी पर गए हुए थे। तभी छोटा भाई तोहिद खान का पैर फिसल गया और वह सिंध नदी में डूबने लगा। जिसे बचाने उसका भाई जुबेर खान नदी में कूंद गया और दोनों नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि नदी का बहाब तेज था दोनों की अपने मां-बाप की आंखों के सामने ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है की छोटे भाई तोहिद खान नाक मे चोट लगने की वजह से बेहोश होकर घिर गया और अपने भाई को बचाने के चककर मे बड़े भाई जुबैर खान ने छलांग लगा दी मौके पर छोटे भाई तोहिद ने दम तोड़ दिया वही नरवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते लाते रास्ते मे बड़े भाई जुबैर ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर मामले की जांच में जुट गई है।

