कोवैक्सीन के दूसरे डोज के लिए पाल समाज ने लगाया कैम्प, टीकाकरण अधिकारी का किया सम्मान - Shivpuri News

शिवपुरी। पाल बघेल समाज द्वारा आज 3 जुलाई को स्थानीय भारतीय विद्यालय में को वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें आज आज जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर का सम्मान किया गया। डॉ संजय ऋषिस्वर के कुशल प्रबंधन को पाल बघेल समाज के जिलादयक्ष एडवोकेट रामस्वरुप बघेल ने सराहा और उनके कार्यो की तारीफ की।

इस दौरान बीएलओ सुल्तान सिंह बघेल, गोविंद भार्गव, शिक्षक आदेश सक्सेना का भी सम्मान किया गया। बघेल समाज के युवा जिलादयक्ष नीरज पाल ने एएनएम गीता केवट और रजिस्ट्रेशन कार्य कर रहे कमल धाकड़, विकास सेन, विशाल कुशवाह, सुरज चंदेल का भी सम्मान किया। पाल बघेल समाज द्वारा 31 मई अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर प्रथम डोज के लिए कोवैक्सीन केम्प लगवाया था आज यहां दूसरे डोज के लिए कैम्प लगवाया गया। दोनों कैम्प में 400 डोज लगवाए गए।