पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी क्षेत्र के धानुक मोहल्ले से आ रही है। जहां निवारसत एक युवती से उसी के पडौस में रहने बाले एक युवक ने गंदी हरकत कर दी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस चौकी भटनावर में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओ में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार धानुक मोहल्ले में निवासरत एक युवती अपने बच्चे के साथ छत पर खटिया डालकर सो रही थी। तभी रात्रि में लगभग 1 बजे पडौस में रहने बाला आरोपी दीपू प्रजापति युवती की खटिया पर आ गया।
जहां खटिया पर लेटकर आरोपी युवती के पेट सहित अन्य जगह पर हाथ फैरने लगा। जिसपर युवती चिल्लाई तो युवती का दादा ससुर युवती की आबाज सुनकर आया। जिसपर से आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

