शिवपुरी। सेवा किसी अवसर की मोहताज नहीं होती यह इस बात से सिद्ध होता है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा स्वयं आगे आकर कोविड-19 के उस दौर में पीडि़त मानवता के लिए कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन को सेवा कार्य के लिए आगे आए और इस सेवा के माध्यम से कोविड सेंटर का संचालन कर सैकड़ों लोगों को इस काल के गाल में समान से बचाने में महती भूमिका निभाई,इन हालातों में कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन की अनुकरणीय सेवा सदैव स्मरणीय रहेगी।
उक्त उद्गार व्यक्त किए मप्र शासन के राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने जो स्थानीय प्रेमबिला परिसर में आयोजित कोविड-19 के जनसेवक कोरोना योद्धा कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने की जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, प्रदेश कार्य.सदस्य केशव सिंह तोमर, हरवीर सिंह रघुवंशी, ग्वालियर से आए अमिताभ हरसी, एड.विजय शर्मा, संदीप माहेश्वरी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा कोरोना जनसेवक योद्धा सम्मान कार्यक्रम वर्ष 2021 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सेवाभावियों का शॉल-श्रीफल व चिकित्सक, एएनएम, मीडिया व अन्य सेवाभावियों को मोमंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जनसेवक कोरोना योद्धा के रूप में सेवाभावियों का सम्मान हो उससे पहले वक्ताओं ने कोविड-19 के दौर को लेकर किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला और इस आयोजन की महत्ता को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने जबकि आभार प्रदर्शन हरवीर सिंह रघुवंशी द्वारा व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ लढ़ा के साथ-साथ रमेश बंजारा भदरौनी, राजेश जैन राजू प्रेमस्वीट्स, अजय गुप्ता अज्जू, रमन अग्रवाल महामंत्री वैश्य महासम्मेलन शामिल रहे।

