Shivpuri News- शहर की इन पॉश कॉलोनी में बत्ती गायब रहेगी

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 05 जुलाई को 11 के.व्ही. चिलौद एवं 06 जुलाई को 11 के.व्ही.सोनचिरैया फीडर पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 05 जुलाई को 11 के.व्ही. चिलोद फीडर के बंद रहने से प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक सहीसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र तथा 06 जुलाई को 11 के.व्ही.सोनचिरैया फीडर प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक करौंदी कॉलोनी, द्वारकापुरी कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास के आसपास का क्षेत्र, नमो नगर, नवग्रह मंदिर के आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।