Shivpuri News- जिले में 139.94 मि.मी. औसल वर्षा दर्ज, परन्तु पिछले वर्ष से कम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 139.94 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 157.72 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 158 मि.मी.,बैराड़ में 173 मि.मी., पोहरी में 113 मि.मी., नरवर में 148 मि.मी.,करैरा में 148 मि.मी., पिछोर में 98 मि.मी., कोलारस में 161 मि.मी., बदरवास में 120 मि.मी. एवं खनियाधाना में 140 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M