Phone-Pe का लूटेरा टॉलफ्री नंबर:फोन लगाया और खाते से गायब हो गए 1 लाख रूपए - karera News

दिनारा। दिनारा थाना अंतर्गत कस्बे मे रहने वाले एक युवक के साथ फोनपे के माध्यम से धोखाधडी हो गई। इसमें युवक के खाते से 1 लाख रूपए गायब हो गए। युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई हैं।

जानकरी के अनुसार दिनारा निवासी नीलेश खटीक ने 2 दिन पूर्व उसके मामा के बेटे ने 5 हजार रूपए फोनपे के माध्यम से डाले थे। चुकि यह भुगतान उसके खाते में नही आया तो उसने इंटरनेट के माध्यम से फोन पे का टॉल फ्री नंबर सर्च किया और उसे एक नंबर मिल गया।

उसने नंबर पर फोन किया तो किसी सुनील कुमान ने फोन रिसीव किया और पूरी जानकारी लेने के बाद एक ओटीपी भेजा और ओटीपी का नंबर वापस मांगा और कहा कि जिससे में तुम्होर पैसे डाल दूं। जैसे ही नीलेश ने ओटीपी कस्टम केयर के अधिकारी को बताया तो उसके खाते से दो बार में 1 लाख रूपए गायब हो गए।