तेज रफ्तार BOLERO ने BIKE को उड़ाया, SI की मौत युवती घायल- karera News

करैरा। करैरा में फोरलेन हाईवे पर बोलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आईटीबीपी के एसआई की मौत हो गई है, जबकि युवती घायल है।

आईटीबीपी शिवपुरी में पदस्थ एसआई गजाधर वर्मा उम्र 35 साल पुत्र रतन अहिरवार रविवार की दोपहर 2 बजे बाइक से संतोषी उम्र 30 साल पुत्री जमुनादास अहिरवार निवासी झांसी के साथ जा रहे थे। करैरा के आई लव यू तिराहे पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल गजाधर और संतोषी को जिला अस्पताल शिवपुरी लाए। डॉक्टर ने गजाधर को मृत घोषित कर दिया।