सहाब! हमारे ताउजी के हत्यारे खुलेआम घूम रहे है, हमें धमका रहे है, पर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही - narwar News

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक को नरवर थाना क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबाल खडे किए है। आवेदक का आरोप है कि उसके ताउ की हत्या के बाद से हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। परंतु पुलिस की मिली भगत के चलते पुलिस इन आरोपीयों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसके चलते यह खुलेआम पीडित पक्ष को धमका रहे है।

जानकारी के अनुसार सुखबीर पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर निवासी नयाखेडा चौकी अमोलपडा थाना अमोला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हए बताया है कि 11 जून को सुबह ट्रेक्टर से कीचड उचटने को लेकर उसका विबाद हो गया था। जिसके चलते आरोपी लाखन सिंह,राजू , उम्मेद,राजबीर, रामबीर, रामहेत लोकेन्द्र निवासी नयाखेडा एवं गोपाल गुर्जर निवासी थाना नरवर ने एकराय होकर उसके ताउ उत्तम सिंह गुर्जर पर हमला बोल दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल उसके ताउ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

इस मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में तो ले लिया। परंतु आरोपी आए दिन पीडित पक्ष पर राजीनामा का दबाव बनाते हुए खुलेआम घूम रहे है। पीडित पक्ष का आरोप है कि पुलिस इन पर कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसके चलते आरोपीयों के हौसले बुलंद है।