वृद्धा को मारा धक्का, ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने अदम चैक काटकर भगा दिया - Badarwas News

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते दिनों मारपीट में घायल एक वृद्ध महिला की उपचार के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बदरवास में की थी। परंतु शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में महज अदम चैक काटकर मामले से इतिश्री कर ली।

जानकारी के अनुसार बीते 25 जून को मृतिका रामवति पत्नि लक्ष्मण खटीक उम्र 90 साल निवासी वार्ड क्रमांक 2 इंद्रा कॉलोनी बदरवास अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में उसे पास में ही रहने बाला मंगल परिहार मिल गया। जिससे पुरानी बात को लेकर मंगल परिहार वृद्धा को गाली गलौच करने लगा।

जिसपर वृद्धा ने गाली देने से मना किया तो आरोपी अपना आपा खो बैठा और वृद्धा को धक्का दे दिया। जिससे वह नाली में जा गिरी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर अदम चैक काट कर मामले से इतश्री कर ली।

उसके बाद महिला को घायल अवस्था में उपस्वास्थ्य केन्द्र बदरवास लेकर पहुंचे। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सको ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां जिला चिकित्सालय से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर में उपचार के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। अब परिजन इस मामले में आरोपी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग पर अडे है।