दहेज प्रताणना से तंग आकर की थी रानी ने आत्महत्या, पति और ननद पर FIR - kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के जमादार मौहल्ला से आ रही है। जहां बीते 12 जुलाई को अपने ही घर में आत्महत्या के मामले में आज पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पति और ननद के खिलाफ आत्महत्या उत्प्ररेण की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 12 जुलाई को मृतिका रानी यादव पत्नि कपिल यादव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में महिला नवबिवाहिता होने के चलते इस मामले की जांच एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने की।

जहां जांच के दौरान उन्होंने पाया कि मृतिका का पति कपिल और ननद नीतू यादव रानी को दहेज में ढाई लाख रूपए की मांग करते थे और उसे प्रताणित करते थे। जिसपर से पुलिस ने जांच के बाद इस मामले मेें दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 304 बी,498 ए ताहि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।