बडी खबर: कोलारस में DRI की रेड, 5 करोड की जिप्सम जप्त, मीडिया से दूरी - kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के राई रोड स्थिति देव होटल के पास से आ रही है। जहां राई रोड स्थिति दो गोदामों पर कल शाम से पुलिस के साथ मिलकर इंटैलीजेंस की टीम ने छापेमार कार्यवाही की है। यह टीम जिले से बाहर से आना बताई जा रही है। इस मामले की सूचना पर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मीडिया को इस मामले से दूर रखा और अंदर जाने से रोक दिया।

जानकारी के अनुसार कल शाम कोलारस थाना पुलिस के साथ डीआरआई की टीम राई रोड पर पहुुंची और दो गोदामों को निशाना बनाते हुए वहां छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस कार्यवाही को लगभग 24 घंटे बीतने को है। परंतु अभी भी टीम कार्यवाही में जुटी हुई है। इस में टीम मीडिया से दूरी बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि यहां रेड के दौरान टीम ने राई रोड स्थिति देव होटल के नीचे गोदाम और पास में ही एक और गोदाम में से 15 हजार कट्टे जिप्सम के बरामद किए है। इस कट्टों पर जो भाषा लिखी है वह ईरान की है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त कट्टे इरान से आए है।

इस मामलें में सूत्रों का कहना है कि जिप्सम की तस्करी की जाती है। एक कट्टा जो कि 30 किलो का रहता है इसकी कीमत लगभग 5 हजार रूपए आंकी जा रही है। जिससे इसकी लागत लगभग 5 करोड रूपए मानी जा रही है। यह जिप्सम पीओपी,पुट्टी,और वाटर प्रूप कैमीकल सहित खेतों में उवर्रक छमता बडाने के काम आता है।

अब यह कार्यवाही जीएसटी की टीम की है या फिर डीआरआई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में टीम पूरी कार्यवाही के बाद प्रेस नोट जारी करने की बात कह रही है।

इनका कहना है
हां टीम सेन्ट्रल से आई है। जिसने हमसे फोर्स मांगा था जिसपर से हमने फोर्स दे दिया। न हमने इनसे इस रेड के बारे में कुछ पूछा और न ही इन्होने कुछ बताया। बस हमें यह बताया है कि वह डीआरआई की टीम है।
संजय मिश्रा,टीआई कोलारस।