BJP मंडल कार्यसमिति बैठक के लिए जिला एवं मंडल प्रभारी घोषित,कल होगी बैठक

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार  जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने मंडल कार्यसमिति के लिए जिला प्रभारी सोनू बिरथरे, जडेल सिंह गुर्जर को नियुक्त किया है। श्री बाथम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति बैठकें आगामी 16 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक सभी मंडलों में आयोजित की जाएंगी जिसके लिए प्रत्येक मंडल में मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जिनकी आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोठी नंबर 1 पर 17 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे रखी गई है जिसमें जिला प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री अपेक्षित रहेंगे ।

यह हुए मंडल प्रभारी प्रभारी घोषित
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने मंडल कार्यसमिति के लिए सभी मंडलों में मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं जिसमें शिवपुरी मंडल प्रभारी अशोक खंडेलवाल, भानु दुबे, पुरानी शिवपुरी मंडल प्रभारी ओमी जैन हरिओम राठौर, शिवपुरी ग्रामीण नवाब सिंह कुशवाहा, दिनेश रावत, खोड जगदीश सिंह, राज नारायण गुप्ता, करेरा बीके गुप्ता, संजय नीखरा नरवर, जंदेल सिंह गुर्जर, नवल गुर्जर दिनारा, जय प्रकाश सोनी, वीनस गोयल सिरसौद लोकपाल लोधी, अतर सिंह लोधी करई, मुकेश खटीक , राम गोपाल चौधरी पोहरी, केशव सिंह तोमर, पृथ्वीराज जादौन बैराड़, दिलीप मुद्गल, रामपाल रावत सतनवाड़ा, नरवर ग्रामीण सरमन गुर्जर, घनश्याम वैस सुभाषपुरा, मुड़ेरी जगदीश रावत, अवतार गुर्जर पिछोर, जगराम यादव, राम कृष्ण पाराशर खनियाधाना प्रहलाद यादव, भानु जैन बामोर कला, बनवारी श्रीवास्तव, देवेंद्र यादव मायापुर, रामकरण यादव, सुनील गुप्ता भोंती, विकास पाठक, मनीष अग्रवाल कोलारस, विपिन खेमरिया, रविंद्र शिवहरे बदरवास, न्ननू सोनी योगेंद्र यादव रन्नोद, हैंमपाल दांगी, गुड्डा यादव लुकवासा, देवेंद्र रघुवंशी, मनोज रघुवंशी खरई, गुरप्रीत चीमा, सीताराम रावत को नियुक्त किया गया है।
G-W2F7VGPV5M