आमने सामने से टकराई BIKE: एक की मौत, 2 बच्चे घायल - Badarwas News

Bhopal Samachar
बदरवास। ग्राम दीगोद-गढ़ के बीच मार्ग पर सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वही उसी बाइक पर सवार दो अन्य बच्चें घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया।

रामप्रसाद उम्र 55 साल पुत्र भोपाल सिंह धाकड़ निवासी गढ़ सोमवार की दोपहर 2 बजे बदरवास से खरीददारी कर वापस अपने गांव गढ़ लौट रहे थे। तभी दीगोद-गढ़ के बीच मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

जिसमें रामप्रसाद को गंभीर चोट आई। वही उसी की बाइक पर सवार नैतिक धाकड़ उम्र 9 वर्ष व गौरब उम्र 12 वर्ष भी को चोट आई। अस्पताल शिवपुरी लाते समय रामप्रसाद धाकड़ की मौत हो गई। वही दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है।