शहर में बेखौफ चोर,सेवानिवृत्त ADJ के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, CCTV में कैद चोर - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त एडीजे अशोक जैन के कृष्ण पुरम स्थित निवास को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर घर में रखे कीमती सामान के साथ लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल सहित कई उपकरण चुरा लिए।

खास बात यह है कि पिछले 6 महीने से एडीजे अशोक जैन भोपाल में है और घर उनका सूना था। जिसके चलते अज्ञात चोरों ने इस वारदात को इत्मीनान से अंजाम दिया। हालांकि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे के चलते फुटेज में दोनों चोर आ गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

शहर के कृष्ण पुरम क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्ति एडीजे अशोक जैन के भाई गुरुद्वारा निवासी अभिनंदन जैन ने बताया कि पिछले 6 माह से उनके भाई साहब भोपाल में थे। अज्ञात चोरों ने उनके घर को अलसुबह निशाना बनाकर लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल, अलमारी से कीमती सामान चुरा कर ले गए।

सामान कितना चोरी गया इसकी पूरी जानकारी भाई साहब के भोपाल से लौटने पर मिलेगी। लेकिन 6 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से सामान चुराकर ले गए हैं। जिसके सीसीटीवी फुटेज में चित्र भी अंकित हो गए हैं। अब इन चित्रों के आधार पर पुलिस इनकी पतारसी में जुटी है।

हालांकि अब तक पुलिस यह पता नहीं कर सकी है कि अज्ञात चोर कौन है और कितना सामान घर से चुरा कर ले गए हैं। कुल मिलाकर शहर के सेवानिवृत्त एडीजे के घर को निशाना बनाकर चोरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है।
G-W2F7VGPV5M