शिवपुरी से झांसी में 10 रूपए सस्ता है डीजल पेट्रोल,लोग ड्रमों में भरकर ला रहे है - Shivpuri News

शिवपुरी। डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ रहे हैं जिससे शिवपुरी जिले में पंप कारोबार प्रभावित हो रहा है तो दूसरी और ट्रांसपोर्टरों को भी नुकसान उठाना पड रहा है। डीजल पेट्रोल के दामों के चलते कई कारोबारियों ने तो कारोबार से ही तौबा कर ली है।

4 ट्रक थे 1 बचा है

ट्रक का कारोबार करने वाले लक्ष्मण का कहना है कि लॉकडाउन के पहले कारोबार ठीक था और उनके पास 4 ट्रक थे लेकिन लॉकडाउन लगा तो कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हुआ। ऐसे में घर से वाहनों की किश्त जमा की लेकिन अब दूसरी बार के लॉकडाउन ने हालात पूरी तरह से बदल दिए है।

कारोबार में मुनाफा कम है तो दूसरी ओर डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में तीन गाडियां बेच दी है औश्र एक बची है तो उसे भी बेचने का मन बना रहे हैं जिससे कोई दूसरा कारोबार कर सकें।

यूपी में 10 तो राजस्थान में 8 रूपए सस्ता

कारोबारियों का कहना है कि यूपी में 10 रूपए सस्ता डीजल है तो राजस्थान में 8 रूपए सस्ता है। इसलिए गाडियां वहां जाती है तो वहां से ही डीजल ले रहे है क्योंकि एमपी में सबसे महंगा डीजल हैै। इसलिए कुछ पैसा बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते शिवपुरी के लोग झांसी के पेट्रोल पंपों से डीजल और पेट्रोल ड्रमों में भराकर लेकर आ रहे है। एमपी और यूपी की रेट में 10 रूपए का अंतर है ।

पंप कारोबार हो रहा प्रभावित

पंप कारोबारियों का कहना है कि डीजल पेट्रोल केे दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में सेल प्रभावित हो रही है और ट्रक चालक व छोटे कार चालक भी अब तो राजस्थान और यूपी से सस्ता डीजल ला रहे हैं जिससे सेल पर असर पड रहा है।