खूबत घाटी पर अज्ञात वाहन ने तेंदुए को कुचला मौत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सतनवाड़ा के नजदीक खूबत घाटी पर अज्ञात वाहन ने तेंदुए को कुचल दिया। नेशनल पार्क के रेंजर को रात्रि गश्त कर लौटते वक्त तेंदुआ मृत मिला। बताया जा रहा है कि पार्क से निकलकर तेंदूआ रोड क्रोश कर रहा होगा तभी किसी भारी वाहन ने तेंदुए को रौंद दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक नेशनल पार्क सतनवाड़ा रेंज के रेंजर उमेश राठौर को खूबत घाटी पर सुबह 5:30 बजे तेंदुआ मृत मिला।किसी वाहन ने तेंदुए का कुचल दिया था पहिया जबड़े के ऊपर से निकल गया जिससे तेंदुए की मौत हो गई। रेंजर राठौर का कहना है कि रात 2 बजे रात्रि गश्त के लिए खूबत घाटी से होकर निकले थे। लौटते वक्त तेंदुआ मृत मिला है।
G-W2F7VGPV5M