RAPE की गुत्थी में उलझी पुलिस, महिला की कहानी गले नहीं उतर रही - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव से आ रही है। जहां बीते रोज एक महिला ने अज्ञात आरोपी पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अकेला आरोपी महिला को घर से बाईक पर बांधकर अपने साथ लेकर आया और उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया है। अब यह मामला पुलिस के गले नहीं उतर रहा है।

दसअसल कल एक महिला ने पुलिस थाना सिरसौद में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने खेत पर बने घर पर रह रही थी। तभी एक अज्ञात आरोपी आया और उसे अपने साथ मुंह बंद कर खेत में ले गया। जहां ले जाकर आरोपी ने महिला के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया।

महिला का आरोप है कि वह आरोपी को पहचानती नहीं है। परंतु आरोपी ने उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम देने के बाद उसे फिर से बाईक पर बिठाया और उसे अपने साथ लेकर गया। जहां लगभग आधा किमी दूर जाकर महिला ने बाईक से छलांग लगा दी और महिला कूंदकर पास में स्थिति अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गई।

इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली परंतु कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही। महिला ने बताया है कि वह रेप के बाद आरोपी उसे बांधकर अपने साथ बाईक से लेकर आया है। अब अकेला आरोपी बाईक पर किसी को बंधक कैसे बनाकर ला सकता है।

दूसरी बात यह निकलकर सामने आई है कि महिला को आरोपी थाने के सामने लेकर गया। परंतु महिला फिर भी नहीं चिल्लाई। यहां तक तो ठीक है परंतु फिर महिला ने बताया कि वह चलती बाईक से कूंद गई तब आरोपी उसे छोडकर भागा है। अब कोई चलती बाईक से गिरेगा तो उसके यहां हल्के चोट के निशान तो आएगें ही। परंतु महिला के यहां कोई निशान नहीं है।

इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है। अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते। पुलिस हर एंगल की जांच कर रही है। उसके बाद ही वह कुछ बता पाएगे। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
G-W2F7VGPV5M