बकरी चराने गए युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग हो सकता है हत्या का कारण - kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव में पशु चराने गए युवक भगवान सिंह पुत्र ख्यालीराम जाटव निवासी पहाड़ा की हत्या कर दी गई है। हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने हालांकि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों ने भगवान सिंह की हत्या के लिए कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। जिनसे एक महीने पहले भगवान सिंह का झगड़ा हुआ था। वहीं अपुष्ट सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग के कारण भगवान सिंह की हत्या की गई।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर मृतक भगवान सिंह जंगल में बकरियां चराने गया था। शाम को बकरियांं तो घर आ गई। लेकिन मृतक वापिस नहीं आया। इस पर परिजन जब उसकी तलाश करते हुए जंगल में गए तो भगवान सिंह वहां मृत अवस्था में मिला।

इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए पहुंचवाया। बताया जाता है कि मृतक की लाश पीरघाट के जंगल में मिली है और उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।
G-W2F7VGPV5M