BJP प्रदेश कार्यसमिति में शिवपुरी से यशोधरा, सुरेंद्र और राघवेंद्र- महेंद्र के नाम पर कन्फ्यूजन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में शिवपुरी से 4 नाम शामिल किए गए हैं। मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया, सुरेंद्र शर्मा लगातार दूसरी बार, राघवेंद्र गौतम पहले भी कार्यसमिति में रह चुके हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम से महेंद्र यादव को लिया गया है। 

महेंद्र यादव या वीरेंद्र रघुवंशी

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की लिस्ट में महेंद्र यादव को विधायक बताया गया है जबकि शिवपुरी जिले के विधायकों की लिस्ट में महेंद्र यादव का नाम नहीं है। कोलारस विधानसभा से विधायक का नाम वीरेंद्र रघुवंशी है। लिस्ट बनाने वालों ने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की जगह महेंद्र यादव का नाम लिख दिया या फिर महेंद्र यादव के नाम के आगे गलती से विधायक लिख दिया, यह अनुसंधान का विषय है। 


G-W2F7VGPV5M