बैराड़ में अवैध रूप से संचालित दो पैथोलॉजी सील, शासकीय कर्मचारी कर रहे थे संचालित - Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड़। खबर जिले के बैराड से आ रही है। जहां प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित दो पैथलौजी सील की है। उक्त पैथलौजी का संचालन बैराड स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ दो कर्मचारी कर रहे थे। जिन पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवक स्वास्थ्य विभाग की आंखों ने धूल झौंक रहे है।

जानकारी के अनुसार कोरोना काल में बैराड में दो अवैध पैथलॉजी संचालित होने की खबरें सामने आई थी। जिसके चलते तहसीलदार विजय कुमार शर्मा और सीएमओ अजीज खान ने बरौद रोड एवं सुनार गली में संचालित दो पैथोलॉजी लैब मल्होत्रा पैथोलॉजी एवं संजीवनी पैथोलॉजी को बिना मान्यता के संचालित होना पाया। जिसके चलते उक्त दोनों पैथलॉजीयों को सील कर दिया है।

यहां बता दे कि उक्त पैथलॉजी लैब के संचालक बैराड स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ है। जिसके चलते झौलाछाप डॉक्टरों ने जांच नहीं कराने पर कोरोना पॉजीटिव करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते जमकर हंगामा भी हुआ था। जब झोलाछाप डॉक्टरों ने जांच शिवपुरी में कराई तो वह निगेटिव मिले थे। जिसके चलते उन्होंने जांच नहीं भेजने का आरोप लगाया था। परंतु प्रशासन की और से इनकर कोई कार्यवाही नहीं की।
G-W2F7VGPV5M