प्यार के जाल में फंसाकर प्रेमिका का अपहरण, 9 माह तक बलात्कार: मामला दर्ज - Shivpuri News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुझाई से आ रही है कि जुझाई गांव में निवासरस 20 वर्षीय युवती का अपहरण गावं मे रहने वाले एक युवक ने कर लिया था। बताया जा रहा है कि दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने इस युवती को 9 माह बाद बरामद कर लिया हैं,युवती ने बताया कि आरोपी उसके साथ 9 माह से बलात्कार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार 29 सितम्बर 2020 में आरोपी राहुल खटीक गांव की एक युवती को जुझाई गांव में रहने वाली सीमा जाटव के मकान से ले भगा ले गया था। उस समय परिजनों ने युवती के गायब हो जाने की सूचना पुलिस को दी थी। तभी से पुलिस उक्त युवती की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा था कि दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बीते रोज पुलिस को युवती का सुराग लगा तो पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है। पीडि़त युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल खटीक उसे शादी का झांसा देकर ले गया था और 9 माह तक उसने उसके साथ बलात्कार किया।

इस दौरान उसने भागने का भी प्रयास किया। लेकिन आरोपी उसे आने नहीं देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 और 366 का मामला दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M