11 साल पहले हुआ था टेंडर,आज तक शुरू नहीं हो पाई यह सड़क: निकाय के पास नहीं जवाब - Shivpuri News

Bhopal Samachar
करैरा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक खेडापित रोड करधई वाली माता के कटवर वाले बाबा की मजार को जाने वाला रास्ता बघेदरी मार्ग नगर को टेंडर 11 साल पूर्व हो चुका हैं,लेकिन आज दिनांक तक इस सडक का निर्माण शुरू नही हो पाया हैं। इस सडक का निर्माण क्यो शुरू नही हुआ हैं इसका सटीक जबाव करैरा की नगर परिषद के पस भी नही है।

स्थानीय निवासी आशय ने बताया कि ठेकेदार सडक का निर्माण नही करता हैं बल्कि सडक के गढडो में मुराम भर देता हैं कई बार शिकायत भी की गई लेकिन ठेकेदार काम शुरू नही करता है। आखिर क्या कारण है कि ठेकेदार इस सडक को बनवाना नही चाहता हैं

वार्ड वासियो को कहना है कि इस मार्ग पर बीते दिनो पूर्व पार्षदो के द्धवारा मिटटी मुराम डालकर गढडे भरे थे। टेंडर हो जाने के बाद भी इस सडक का काम शुरू नही हुआ है। रोड का निर्माण न होने के कारण इन देव स्थानो पर जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का समाना करना पडता है। वर्षा काल में मिटटी वह जाती हैं और गढडो में पानी भर जाने के कारण हादसे शुरू हो जाते है।

वार्ड वासियो का कहना है कि वर्षा काल में सडक कीचड और गंदगी में बदल जाती हैं,जिससे वार्ड वासियो को मजबूरन होकर इस मार्ग से निकलना पडता हैं,इस सडक से वार्ड वासी तो निकलते हैं साथ में अन्य नागरिक भी इस सडक का इन देवस्थानो पर भी जाते हैं,उन्है भी परेशानी का समाना करना पडता हैं।

इनका कहना हैं

नगर परिषद के स्टोर रूम में आग लग जाने से कई फाईले जल गई। बिना फाइल देखे हम कुछ नही कह सकते हैं। मैं जानकारी लेता हूं कि इस सडक का निर्माण क्यो शुरू नही हो रहा हैं।
राजेन्द्र जैन,इंजीनियर,नगर परिषद करैरा
G-W2F7VGPV5M