वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु जैमिनी और न्यायाधीश शिवचरण पांडेय का निधन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु जैमिनी (काका) का गुरूवार को कोरोना से दुखद निधन हो गया। काका भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे और उन्होंने संगठन के लिए अनेक काम किए। वहीं फैमिली कोर्ट शिवपुरी के प्रधान न्यायाधीश शिवचरण पांडेय का भी आज सुबह 6 बजे ग्वालियर में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।

जिनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को दुख सहन करने की शाक्ति देने की प्रार्थना की।
G-W2F7VGPV5M