धूप से बचने ट्रॉली के नीचे सो रहा था विजयपाल, छाती पर चढ़ा पहिया मौत - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा के रौनीजा गांव में एक व्यक्ति की छाती के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। विजयपाल (40) पुत्र जीवनलाल पाल निवासी रौनीजा रविवार की दोपहर 12 बजे ट्रॉली की छांव में सो रहा था।

ट्रैक्टर चालक को इस बात का पता नहीं था, ट्रैक्टर चलाते ही छाती के ऊपर पहिया निकल गया। कुचल जाने से विजयपाल की मौत हो गई है। सुनारी चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M