कोरोना बुलेटिन :आज भी 10 कोरोना से हारें,226 नए मरीज,302 स्वस्थ हुए

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिले में कोरोना का कहर जगातार जारी है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में अब गिरावट देखने को मिल रही है। परंतु कोरोना से मौतों का आंकडा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी जिले में 9 लोग कोरोना से जंग हारे है।

आज के हेल्थ बुलेटिन में 1345 मेें से 226 नए मरीज मिले है। इसके साथ ही आज 302 मरीज स्वस्थ हुए है। इतना ही नहीं आज की पॉजीटिवटी प्रतिशत की बात करें तो यह 16 40 प्रतिशत है। जो कि अन्य दिनों से कम है।

आज कोरोना से जंग हारने बालों में जसबंत राय उम्र 36 साल निवासी बीरा पिछोर ने रात्रि में दम तोड दिया। इसके साथ ही चंद्रकांता उम्र 68 साल निवासी सुरजा कोलारस ने कल रात्रि साढे 11 बजे मेडीकल कॉलेज में दम तोडा, इसके साथ ही गौरा शर्मा उम्र 80 साल निवासी करैरा ने आज शाम 4 बजे दम तोडा है।

इसके अलाबा रूकसाना बेगम उम्र 45 साल निवासी झिरी पोहरी ने सुबह 11 बजे दम तोड दिया,अशोक शिवहरे उम्र 52 साल निवासी गांधी कॉलोनी भी दोपहर 1 बजे कोरोना से हार गए। इसके साथ ही अबीब खान उम्र 55 साल निवासी शिवपुरी दोपहर 2 बजे शांत हुए। इसके साथ ही महल कॉलोनी निवासी 88 बर्षीय मिश्रीलाल जैन भी दोपहर में 3 बजे कोरोना से हार गए। 

इसके साथ ही रन्नौद निवासी मुकेश सोनी ने जिला चिकित्सालय में दम तोडा है। इसके साथ ही कस्तूरी बाई उम्र 80 साल निवासी बडौरा ने भी दोपहर में दम तोड दिया। इसके साथ ही गीताबाई पत्नि नरौत्तम गुप्ता निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी की भी कोरोना से मौत हो गई। 
G-W2F7VGPV5M