भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर लगाए झंडे - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में भाजपा का स्थपना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने वार्डों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाने का लक्ष्य दिया गया है और कार्यकर्ताओं को घर-घर पार्टी का झंडा लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके तहत कार्यकर्ताओं ने आज अपने-अपने घरों पर झंडे लगाए। वहीं वार्डक्रमांक 20 पुरानी शिवपुरी में नगर मंडल प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वालों द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने भी अपने घर में भाजपा का झंडा लगाया और कार्यकर्ताओं से भी झंडे लगवाए।

कार्यक्रम में भाजपा नेता हरिओम राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा के विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अनुशासन के लिए जानी जाती है और इसी अनुशासन के कारण भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है और यह पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर शिखर पर है और हमें अपनी पार्टी का सम्मान इसी तरह करते रहना चाहिए।
G-W2F7VGPV5M