अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ओमकार इवेंट द्वारा आज होगा महिला प्रतिभा सम्मान समारोह - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरी दुनियां में मनाया जाता है। यह सभी महिलाओं के लिए बहुत गर्व की बात है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब शिवपुरी हेरिटेज के लायंस श्रीमती किरण अशोक ठाकुर के सौजन्य में विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिलाओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 7 मार्च रविवार को ओमकार इवेंट के द्वारा कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा।

ओमकार इवेंट के राम गुप्ता द्वारा आगे बताया गया कि महिलाओं के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे है। अत: महिलाओ के उत्साह को बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में प्रमुख सहयोगी भूमिका आपका बिज मार्ट के (रामप्रकाश कुशवाह, गणेश कुशवाह)जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा स्पेशल थैंक्स स्मिता सिंघल व समाजसेवी श्रीमती वीना जैन, एकता शर्मा, सुनीता भदौरिया के अलावा सहयोगी कैरियर ग्लो इंस्टीट्यूट, शिवगंगा वेबरेज, आरोही कॉसमेटिक्स व होजरी, आर.जी.डांस स्टूडियो, नीतू फैंसी ज्वेलरी का रहा है।
G-W2F7VGPV5M