घायल और बेसहारा पशुओं की रक्षा करने उठाया युवाओं ने वीडा - Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शहर में घायल और बेसहारा पशुओं को उनके हाल पर ही छोड दिया जाता है लेकिन अब इन घायल और बेसहारा पशुओं की सेवा के लिए शहर के जागरूक युवा सामने आए हैं और उन्होंने अपना एक संगठन बनाकर इनकी मदद कर रहे हैं। पशु रक्षक संघ शहर शिवपुरी में एक ऐसा संगठन जो घायल जानवर बेसहारा जानवरों की मदद करते है।

यह लोग हर रविवार एक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन करते हैं, जिसमें लोगों को जानवरों के प्रति सद्भावना का संदेश पहुंचाते हैं। आवारा घायल जानवरों का रेस्क्यू करते हैं अब तक  6 गाय और 8 कुत्तों का रेस्क्यू भी किया है।

संगठन के लोगों ने आमजन से अपील की है कि यदि सडकों या गली मोहल्लों में इस तरह के पशुओं को देखते हैं तो इसकी सूचना उनके संगठन के 8319558277-मोहित धाकड़ ,9131103015-ललित गर्ग को दे सकते हैं। 
G-W2F7VGPV5M