अंधा हत्या काण्ड ट्रेस:अपनी दोस्त की पत्नि को भगा लाया था मृतक,दोस्त ने सिर कुचलकर हत्या की - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत सुजवाहा गांव के समीपर झांसी फोरलेन हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने इस ब्लाईड मर्डर के केस हो 3 दिन में ही ट्रेस कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि मृतक अपने दोस्त की पत्नि को घर से भगा लाया था इस कारण दोस्त ने ही उसकी हत्या की और लाश सुजवाहा ग्राम के समीप फैक दी थीं।

देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि अशोक (26) पुत्र पप्पू आदिवासी निवासी खैराई की 27 फरवरी को पुलिस ने सुजवाहा गांव में फोरलेन किनारे सिर कुचली लाश बरामद की थी। पहले दिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अगले दिन ही मृतक के परिजन आ गए और अशोक के रूप में शिनाख्त की।

परिजनों से पता चला कि अशोक उसके दोस्त अर्जुन आदिवासी के संग गया था। पुलिस ने 1 मार्च को खैराई से लगे मजरा बाजना पहुंचकर एक घर से अर्जुन को पकड़ लिया। शुरुआत में तो अर्जुन ने अशोक की हत्या करने को लेकर टालता रहा। पुलिस ने सख्ती की तो अर्जुन ने बताया कि शराब पीने के बाद उनके बीच झगड़ा हो गया।

इस पर उसने अपनी बाइक में बांधकर रखी लोहे की रॉड निकालकर अशोक के सिर में हमला कर दिया। अशोक बेहोश हो गया तो हादसा दर्शाने के लिए घसीटकर फोरलेन की तरफ लाने लगा। करीब 50 फीट तक ही खींचकर लाया, ऊंचाई की वजह से शव खींचना मुश्किल होने लगा। तब पत्थर उठाकर सिर बुरी तरह कुचल दिया, फिर बाइक से भाग निकला।
G-W2F7VGPV5M