खलिहान में रखी सरसों जलकर राख - Pichhore News

पिछोर। खबर जिले के पिछोर के दबिया जगन गांव में किसान की खेत में थ्रेसिंग के लिए रखी सरसों की फसल में किसी ने आग लगा दी। फरियादी श्रीराम लोधी पुत्र कमलसिंह लोधी निवासी दबिया जगन का कहना है कि पत्नी के संग 28 फरवरी को खेत में काटकर रखी सरसों की फसल में सोमवार को थ्रेसिंग कराने से पहले ही रात करीब 11 बजे माचिस की तीली से आग लगा दी। पुरानी रंजिश के चलते गांव के चंदन लोधी, मुकेश लोधी, इंदल व पुष्पेंद्र लोधी पर संदेह जताया है। आगजनी में करीब दस हजार का नुकसान आंका है।