PHONE PAY की FAKE लिंक को जैसे ही क्लिक किया वैसे ही जवान के खाते से गायब हो गए आधा लाख

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अज्ञात ठग ने खुद को फोन-पे का कर्मचारी बताकर आईटीबीपी जवान को बातों में उलझा लिया और लिंक भेज दी। जवान ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो बैंक खाते से 57 हजार रुपए पार हो गए। अज्ञात ठग ने 12 बार शॉपिंग करके ठगी को अंजाम दिया है। ITBP जवान ने करैरा थाने सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी जवान जितेंद्र कुमार निवासी पिछोर ने शिकायत की है कि 25 मार्च की सुबह 11 बजे अज्ञात नंबर से व्यक्ति का फोन आया। खुद को फोन-पे का कर्मचारी बताकर कहने लगा कि आपके फोन-पे अकाउंट में दिक्कत आ रही है, फिर से री-इंस्टॉल करो। जवान ने इनकार कर दिया और फोन काट दिया।

ठग ने दो बार लगातार फिर CALL किया, लेकिन जवान ने नहीं उठाया। तीसरी बार फोन उठा लिया और ठग ने कहा कि आपको लिंक भेजी है, उसे चैक कर लें। लिंक पर क्लिक करके फोन-पे इंस्टॉल हो जाएगा। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से बोल रहा हूं। संदीप कुमार ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया और पैसे कटने के एक-एक करके 12 मैसेज आए। जिसमें 57 हजार 229 रुपए की शाॅपिंग में पैसे खाते से कट गए। ठगी क इस मामले को पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M