होटल स्टार गोल्ड पर फायरिंग:फायरिंग पर उठ रहे हैं सवाल,पुलिस केजी की स्टूडेंट नही है - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर होटल स्टार गोल्ड से आ रही हैं जहां आधी रात लगभग 2 अज्ञात बंदूक धारियो ने होटल स्टार गोल्ड पर फायरिंग की है। इस फायरिंग मे किसी प्रकार की जनहानि नही हुई हैं केवल होटल के फ्रंट गेट के कांच टूटे हैं। घटना सीसी कैमरो में कैद हुई हैं। इस घटना पर कई सवाल खडे हो रहे हैं।

सबसे पहले घटना समझने का प्रयास करते है। जमीन कारोबार से जुडे मोनू भगवती के होटल स्टार गोल्ड पर रात 2 बजकर 45 मिनिट पर 2 अज्ञात बंदूक धारी आते हैं और होटल कर्मचारियो से गेट खोलने की कहते हैं और फिर कट्टे से होटल के मेन गेट पर फायर करते हैं। दूसरा बदमाश अपने कट्टे से तत्काल कु्छ सैकेंड बाद फायर करता है। कांच टूट जाता हैं और बदमाश भाग जाते हैं। घटना कैमरो में कैद है।

क्या कारण हो सकता हैं होटल पर फायरिंग का
कोई भी घटना होती हैं तो सबसे पहले कारण को तलाशा जाता हैं। इस घटना में कारण तलाशने का प्रयास करते हैं,होटल मालिक मोनू भगवती जमीन कारोबार से जुडे हैं और पिछले कुछ दिनो से उनके साथ विवाद चल रहा है। पिछले दिनो हुए इस गोली काण्ड में मोनू भगवती को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

घटना के समय होटल मालिक मोनू भगवती अपने घर से पर सो रहे थे। बंदूक धारी अगर मोनू भगवती पर हमला करने आए थे तो होटल के अंदर क्यो नही गए,सवाल बडा खडा हो रहा हैं वह आए और सीधे कांच पर फायर करके भाग गए ऐसा क्यो।

चलो एक बार मान लेते हैं कि होटल के गेट बंद थे गेट से अंदर प्रवेश करने के लिए गेट मे गोली मारी गई हो,लेकिन कांच टूटने के बाद अज्ञात बंदूकधारी भाग गए। अब यह सवाल खडा होता हैं कि कही यह मामला प्लांट तो नही हैं सोची समझी साजिश के साथ रचाया गया सीन हो।

हालाकि इस मामले की शिवपुरी शहर में लोग अपनी अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे है। पुलिस भी इस मामले में बारिकी से तहकीकात कर रही है कि घटना के पीछे बंदूक धारियो को उददेश्य क्या रहा होगा। यह पहला मामला हैं जहां पूरा का पूरा क्राईम सीन कैमरो में कैद हो गया लेकिन कारण समझ में नही आ रहा है।

अक्सर देखाा जाता है कि किसी क्राईम में अपराधी अज्ञात होते हैं लेकिन क्राईम का कारण स्पष्ट मिल जाता हैं लेकिन इस घटना में सब कुछ साफ हैं कि 2 अज्ञात बंदूकधारी आए और गोली मारी और चले गए,लेकिन क्यो ओर किसमे यह समझ में किसी की भी नही आ रहा हैं।

आमजन में चर्चा हैं कि कही ऐसा तो नही स्टेटस सिबंल के लिए यह क्राईम सीन क्रिएट किया गया हो। जान से मारने की धमकी और प्रयास में पुलिस सुरक्षा का प्रबंध हो जाए पुलिस गार्ड की व्यवस्था हो जाए। पर ऐसा हो नही सकता है क्यो कि पुलिस केजी क्लास में पढने वाली स्टूडेंट की तरह भोली नही है।

वही इस मामले मे होटल मालिक से बात की गई तो उन्होने बताया कि इस मामले में मुझें कोई जानकारी नही हैं मेरे को होटल से फोन आया और मे वहा गया। घटना के समय में अपने घर पर सो रहा था। बंदूक धारी कौन थे उनका क्या उदेश्य था मुझे जानकारी नही हैं।

पूछा गया कि आपने पुलिस को क्या बताया और इस मामले में मामला दर्ज हो गया क्या तो मोनू ने बताया कि मुझे जानकारी नही हैं होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी और उसने ही पुलिस को घटना के विषय में बताया होगा। वही होटल मैनेजर जितेन्द्र शर्मा से फोन पर बात की तो मैनेजर ने कहा कि मुझे इस विषय मे कोई जानकारी नही है।

इनका कहना हैं
रात में सूचना मिली की होटल स्टार गोल्ड पर अज्ञात लोगो ने गोली चलाई हैं,तत्काल घटना स्थल पर ग्शत के अधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची,मौके पर जांच की गई अज्ञात बंदूक धारियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
राजेश सिंह चंदेल,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M