कांग्रेस के आव्हान पर मंहगाई को लेकर कांग्रेस का बंद फ्लोप,पूरा बाजार खुला रहा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर बढ़ती मंहगाई के विरोध में पीसीसी द्वारा प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया गया। लेकिन बंद का आह्वान सार्थक सिद्ध नहीं हो सका, जिसके चलते आज पूरा बाजार खुला रहा।

पैट्रोल-डीजल,गैस सिलेन्डर एवं रोजमर्रा के घरेलू उपयोग की बस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर आज जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी जिले के सभी ब्लॉकों में आधे दिन के लिए बाजार बन्द कराने का आह्वान किया, लेकिन कांग्रोसियों की पीठ फिरते ही दुकानदारों ने अपनी प्रतिष्ठान खोल लिए।

जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर स्वेच्छा से बंद दुकानों के व्यापारियों को धन्यबाद दिया गया। इस अबसर पर पं.श्रीप्रकाश ने कहा कि डीजल-पैट्रोल मंहगा होने से किसानों की खेती तथा ट्रान्सपोर्ट प्रभावित हो रहा है तथा आम आदमी पर रोजगार कमाने में बोझ बड़ गया है।

गैस सिलेन्डर और रिफाइन्ड तेल, सब्जी, मसाले और दैनिक उपयोग में आने बाली मूलभूत बस्तुओं के दाम इतने बढ़ गए हैं कि गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है आज के इस बंद में महिला कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा रैली में सांकेतिक तौर पर गैस सिलेन्डर और मोटर साईकिल को ठेले पर रखकर निकाला गया और प्राचीन युग की याद दिलाते हुए पदाधिकारी घोड़े पर बैठे तथा मंहगाई विरोधी नारे लगाते हुए देखे गए वहीं दूसरी तरफ दुकानें भी खुली देखी गई।

बाजाद बंद कराने महिला कांग्रेस ने भी निभाई भूमिका

प्रदेश सचिव सुधांशु त्रिपाठी के निर्देशन में निकली इस पदयात्रा में जिला कांग्रेस के साथ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने बताया कि केन्द्र सरकार ने कृषक के लिए तीन कृषि कानून बनानकर गर्त में डालने का प्रयास किया है साथ ही बताया कि तत्कालीन कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने हमेशा गरीब, असहाय और किसानों के दर्द को समझा और जनहित व किसानों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर कृषकों को आत्मनिर्भर बनाया वहीं महंगाई पर अंकुश लगाने को बाध्य होगी।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन द्वारा यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर किया गया जिसमें जनता का अच्छा खासा समर्थन भी प्राप्त हुआ।
G-W2F7VGPV5M