बडी खबरः गेंहू के बीच खेत में लहरा रही थी अफीम की फसल,15 लाख की अफीम जब्त - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज की सबसे बडी खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम नरौआ से आ रही है। जहां आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए गेहू के खेत मेें लहरा रही अफीम की फसल को जप्त किया है। उक्त पूरी फसल को जप्त कर पुलिस ने थाने में रखबा लिया है।

जानकारी के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली कि नरौआ के मौजे में एक खेत में अफीम की फसल खडी हुई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी सीहोर रामराजा तिवारी चैकी प्रभारी मगरौनी की मदद से मय दल के मौके पर पहुंचे।

जहां जाकर देखा तो एक खेत में गेंहू के खेत के बीच अफीम की फसल लहरा रही है। इस फसल को पुलिस ने उखडबाकर इसका बजन कराया तो इसका बजन 17 किव्टंल 40 किलों निकला। इस अफीम की कीमत 15 लाख रूपए के लगभग आंकी जा रही है।

यह फसल हनुमंत सिंह पुत्र भगवान सिंह रावत पूर्व सरपंच मलखान सिंह उर्फ भूरा पुत्र देवी सिंह रावत, ब्रज मोहन उर्फ पप्पू भगवान सिंह हनुमंत रावत मर्दन सिंह पुत्र के द्वारा सिंह की बताई जा रही है। जिसपर से पुलिस ने उक्त आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।
G-W2F7VGPV5M