पीएम किसान योजनांतर्गत 07 से 14 फरवरी तक होंगा आधारकार्ड में सुधार - Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। पी.एम. किसान योजनांतर्गत आधार अनुसार अंग्रेजी नाम संशोधन किया जाना है। जिले में लंबित 3545 आधार में सुधार हेतु सभी कृषको के पुनः आधार में ई-केवायसी किया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक तहसील में निर्धारित केन्द्रों पर 7 फरवरी से 14 फरवरी तक आधारकार्ड में सुधार कार्य किया जाएगा।

प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख ने बताया कि आधारकार्ड में सुधार किए जाने हेतु तहसीलवार आधार केन्द्र निर्धारित किए गए है। जिसमें पुरानी कृषक उपज मण्डी शिवपुरी, लोक सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट ई-गर्वनेंस शिवपुरी, लोक सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट शिवपुरी, आधार सेवा केन्द्र जनपद पंचायत बदरवास, लोक सेवा केन्द्र करैरा, लोक सेवा केन्द्र पोहरी, लोक सेवा केन्द्र बैराड़, नगर परिषद पिछोर, बैंक आॅफ इंडिया कोलारस, मध्यांचल ग्रामीण बैंक पिछोर में कृषकों के आधार में सुधार किया जाएगा।

प्रत्येक तहसील में 07 फरवरी को संपूर्ण दिवस में 40 हितग्राही, 8, 9, 10, 11, 12 फरवरी को शाम 03 से 5 बजे तक 10-10 हितग्राही, 13 एवं 14 फरवरी को संपूर्ण दिवस में 40-40 हितग्राहियों के आधारकार्ड में सुधार किया जाएगा। प्रत्येक तहसील में निर्धारित तिथि वार संबंधित आधार केंन्द्र पर हितग्राही को पटवारी के माध्यम से लाया जाएगा।

प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख ने बताया कि तहसीलदार अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत आधार केन्द्र संचालकों से समन्वय स्थापित कर नियत तिथि के पूर्व बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश जारी करें। बैठक में आधार केन्द्र संचालको को पी.एम. किसान हितग्राहियो के आधार सुधार करने हेतु निर्देशित करेंगे। आधार केन्द्रो का निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंगे।

समस्त पटवारियो को अपने ग्राम के कृषको को जिनके आधार सुधार हेतु लंबित है, उन्हे आधार केन्द्र पर लाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। समस्त किसानों की ई-केवायसी होने के उपरांत पी.एम. किसान पोर्टल पर आधार सुधार किया जाएगा जिससे कृषकों को उक्त योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
G-W2F7VGPV5M