तीन दिन की शांति के बाद फिर बढी सर्दी,नही हुए सूर्यदेव के दर्शन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पिछले दो.तीन दिन से शिवपुरीवासी सर्दी से राहत महसूस कर रहे थे। दिन में तेज धूप पड़ती थीए जिससे गर्मी का एहसास होता था और रातें भी अधिक ठंडी नहीं होती। लेकिन आज सुबह से अचानक सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। 

सुबह लोग जब सोकर उठे तो पता चला कि ठंडी.ठंडी हवाएं चल रही हैं। तापमान में गिरावट आ गई है और सूर्यदेवता भी नहीं निकले हैं। समाचार लिखे जाने तक दोपहर 12 बजे तक आसमान में सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए थे। तेज सर्दी के कारण बाजार में गरमा.गरम चायए गरम मंगोडे आदि की बिक्री बढ़ गई है।

रविवार की शाम से शुरू हुई हवाओं का दौर आज सुबह भी जारी रहा। जिसका नतीजा यह हुआ कि हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। वहीं बादलों पर धुंध छायी रही। जिससे सूर्यदेव के आज दर्शन तक नहीं हुए। धूप न निकलने से मौसम ठंडा रहा और इस कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हो गए। शहर सहित अंचलभर में सर्दी का सितम जारी है। 

शिवपुरी शहर के साथ सभी तहसीलों में जमकर ठंड पड़ रही है। अभी मौसम में कोहरा अपनी भूमिका निभा रहा है। रात से सुबह तक कोहरा रहा है। वहीं आज धूप तक नहीं निकली है। इस वजह से ही दिन में मौसम अभी ज्यादा ठंडा बना हुआ है। बीती रात तापमान में गिरावट महसूस की गई। रात का तापमान घटकर 7 डिग्री रह गया।

नपा अलाव तक नहीं जला सकी 
सर्दी का मौसम समाप्ति की ओर अग्रसर होता जा रहा है। इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका ने शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। 

ऐसी स्थिति मे सड़कों पर अपना जीवन यापन करने वाले और शहर में बाहर से आने वाले लोग भीषण सर्दी को झेल रहे हैं। बीते वर्षो में नपा शहर के मुख्य चैराहों पर आमजन को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था करती थी। लेकिन इस बार नपा ने कोई व्यवस्था नहीं की है। जिस कारण लोग ठंड से जूझने को मजबूर हैं।
G-W2F7VGPV5M