कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार खनियाधाना पहुंचे मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, हुआ जोरदार स्वागत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात खनियाधाना आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से खनियाधाना राजमहल के युवराज कौशलेंद्र प्रताप सिंह भाजपा नेता भानु जैन, जनपद अध्यक्ष पहलाद सिंह यादव, रामकरण यादव भाजपा नेता राम सिंह यादव बामौरकला, मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया, भाजपा नेता अशोक यादव सरपंच देव नारायण यादव, रहीस यादव ,सियाराम लोधी सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का पनिहारा तिराहे पर मंत्री जी को फूल मालाओं के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया खनियाधाना राज महल युवराज कौशलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता पहलाद सिंह यादव के आवास पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ,माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के आशीर्वाद से मुझे यह पद प्राप्त हुआ हैl 

जनता तक भाजपा सरकार को योजनाओं का लाभ पहुँचाकर उन्हें लाभान्वित कराएं। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग का सम्मान है और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं बनाई जाती है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की राह पर निरंतर तेज गति से चल रही है। इस मौके पर रहीस यादव, कुलदीप सिंह, अमित ज्यादाव बदली,विजय यादव, संजू राय,रामकुमार यादव भाजयुमो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
G-W2F7VGPV5M