युवाओं के द्वारा ही देश का विकास सम्भव हैंः वीरेन्द्र रघुवंशी - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन अवसर पर ग्राम देहरदागणेश में युवाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि युवाओं के द्वारा ही देश का विकास संभव है यदि युवा अपनी ऊर्जा शक्ति का उपयोग देश के विकास में उपयोग करे तो अवश्य देश का विकास होगा विधायक रघुवंशी ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी देश व विदेष के युवाओं के प्रेरणाप्रद है उन्होंने युवाओं को देश का मुख्य कर्णधार बतलाया है। 

विषेश अतिथी पूर्व मण्डल अध्यक्ष हेमपाल सिंह दांगीए देवेन्द्र सिंह दांगीए परमाल सिंह दांगी शिवाजी युवा मण्डल सचिव सतेन्द्र दांगीएएनवायव्ही दुर्गेश दांगीए कल्याण ंिसह दांगीए कार्यक्रम अध्यक्ष जिला युवा अधिकारी एस एन जयन्त ने स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर मालार्पण किया गया। 

एस एन जयन्त ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र अपने छोटे छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम के युवाओं को एक मंच प्रदान करने का प्रयास करता है। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिले के अनेक ग्रामों में युवा व महिला मण्डलों का गठन किया है। 

जो अपने अपने क्षेत्र में गा्रम के विकास में व शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार में सहयोग करते रहते हैं। सतेन्द सिंह दांगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को आज अपने अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी होना भी आवश्यक है। 

इस अवसर पर विषेश अतिथी हेमपाल सिंह ने कहा कि युवा ही देश के भावी नेता हैं उन्हें आगे आकर देश की सेवा में अपनी भूमिका अदा करना चाहिए। विशेष अतिथी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि आज के युवा को सच्चा मार्गदर्शन मिले तो अवश्य ही युवा देश की तकदीर बदल सकता है। 

इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र एक सार्थक प्रयास कर रहा है। इस अवसर विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे आभार प्रदर्शन युवामण्डल भडौता अध्यक्ष कल्याण सिंह राजावत ने किया।
G-W2F7VGPV5M