जमीनी विवाद के चलते युवक को मारी गोली, गंभीर - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम छिरारी में जमींनी विबाद के चलते दो पक्षों में भिडंत हो गई। यह विवाद धीरे धीरे इतना बढ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष में कट्टे से फायर झौंक दिया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार उम्मेद पुत्र सुघर सिंह गुर्जर उम्र 36 साल निवासी छिरारी का गांव के ही आरोपी मानसिंह गुर्जर से जमींन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विबाद के चलते आज दोनों पक्षों में भिडंत हो गई। 

यह भिडंत इतनी बढ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को देशी कट्टे से गोली मार दी। यह गोली उम्मेद के हाथ में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। 

इस मामले में पुलिस ने फरियादी उम्मेद गुर्जर की शिकायत पर आरोपी मानसिंह गुर्जर,जालिम सिंह गुर्जर,रायसिंह गुर्जर,गोविंद सिह गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M