20 दिन से हडताल कर रहे सेल्समेन की बिगडी हालात - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से हड़ताल पर बैठे सेल्समैनों में से एक की तबीयत बिगड़ गई। जिसे स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गाय है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 

सोमवार को हड़ताल पर बैठे गजोरा गांव के सेल्समेन रामसेवक लोधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर बेहोश हो गया। इसके बाद उसे लेकर स्वास्थ्य केन्द्र आए। जहां उसका बीपी बढ़ा हुआ था। 

जिसका इलाज डॉक्टरों ने किया। सेल्समैंनों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से वह धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या सुनने को कोई नहीं आया। इससे उनका सब्र टूट रहा है। साथ ही शरीर भी साथ छोडने लगा है।
G-W2F7VGPV5M