कोषालय बना अखाडाःबाबू और चपरासी के बीच जूतमपैजार,जमकर गाली गलौच - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिला सत्र न्यायालय के सामने स्थिति जिला कोषालय कार्यालय से आ रही है। जहां जिला कोषालय दोपहर के समय ही अखाडा बन गया। यहां पदस्थ एक बाबू और चपरासी के बीच जमकर गुत्थम पैजार हो गया। ऐसा नहीं है कि यह मामला आॅफिस के अंदर तक ही सीमित था। बल्कि यह कार्यालय के बाहर भी आ गया। कार्यालय के बाहर इनका वीडियों भी बन गया जो अब शोसल मीडिया पर बायरल हो गया है। 

जानकारी के अनुसार कोषालय में पदस्थ बाबू राजेश शर्मा और वहां पदस्थ चपरासी महेश बैरागी में किसी बात को लेकर दोनों में विबाद हो गया। इस विवाद के बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिससे दोनों एक दूसरे को गालीगलौच करते हुए बाहर आ गए। जहां दोनों का बीच बचाब किया और उसके बाद दोनों गालीगलौच करते हुए अलग हो गए। हांलाकि इस मामले में दोनों की और से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई। 

कार्यालय के ही सूत्रों ने बताया है कि महेश बैरागी कोई काम लेकर बाबू के पास आया। बाबू पहले से ही परेशान था। जिसके चलते उसने बाद में आने की बोला। परंतु चपरासी अपना काम कराने की जिद करने लगा। हांलाकि दोनों में अक्सर कार्यालय में ही हसी मजाक और गालीगलौच होती रहती थी। जिसके चलते दोनों आपस ेमे ंलडने लगे। 

मजाक मजाक में यह विबाद बढ गया और दोनों में जमकर मारपीट हो गई। जिसके चलते दोनों बाहर आ गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां खडा हुआ दिखाई दे रहा है। और दोनों के बीच पुलिस की मौजूदगी में ही झगडते रहे और उसके बाद चपरासी अपनी एक्टिवा पर बैठकर चला गया। 

इनका कहना है
आपको किसने बताया। हमारे यहां तो ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। आपको किसी ने गलत जानकारी दी है। वो तो हमारा आपस का मामला है।
राजेश शर्मा,बाबू जिला कोषालय
G-W2F7VGPV5M