पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के इमलिया गांव से 25 साल की विवाहित युवती लापता हो गई है। मां ने मंगलवार को पुलिस थाने आकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार महिला विमला निवासी इमलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी पूजा पत्नी नीलेश वंशकार उम्र 25 वर्ष इलाज कराने की कहकर सोमवार की दोपहर 2 बजे घर से निकली थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी है। पूजा वंशकर का दो साल का बेट है और नरवर में ससुराल है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

