चोरी करने घर में घुसा चोर: मकान मालिक के हत्थे चढा, जमकर कुटाई, किया पुलिस के हवाले - khaniyadhana News

खनियांधाना। जिले के खनियांधाना के ग्राम मुहारीखुर्द मजरा छला में एक मकान में चोर चोरी की नियत से घर में घुस गया। लेकिन वह चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही मकान मालिक के हत्थे चढ़ गया। जिसकी मकान मालिक ने जमकर खैर खबर ली और उसे पकड़कर थाने ले आए। जहां उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 511 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मुहारीखुर्द के मजरा छला में रहने वाले एक युवक के मकान में उस समय चोर घुस गया। जब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात्रि में मकान में खटपट की आवाज सुनकर परिवार का एक सदस्य जाग गया और उसने कमरे में आकर देखा तो कमरे में चोर मौजूद था। जिसे युवक ने पकड़ लिया और शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को वहां बुला लिया। जिन्होंने चोर को पकड़कर खूब खैर खबर ली। बाद में उसे थाने लेकर आ गए। जहां पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया।