कोलारस। जिले के कोलारस के ग्राम भडोता चक में एक मकान में चोरी करने घुसा चोर अपनी बदकिश्मती से पकड़ा गया। जिसकी परिवार के लोगों ने जमकर मारपीट की और उसे थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार भडोता चक में रहने वाली फरियादिया ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिगत रात्रि करीब 10 बजे जब वह अपने परिवार के साथ सो रही थी, तभी एक चोर धर्मेंद्र कोली चोरी करने की नियत से उसके घर में घुस आया और वह कमरे में चोरी करने लगा।
खटपट की आवाज हुई तो वह और उसके परिवार के लोग जागे तो कमरे में धर्मेंद्र कोली मौजूद था। जिसे पकड़ लिया। चोर को पकडऩे के बाद फरियादिया उसे थाने ले आई। जहां पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

