जमीनी विबाद:भतीजे ने चाची की डंडे से हत्या कर दी,आरोपी गिरफ्तार - karera News

करैरा। जिले के करैरा के रौनीजा गांव में तीन दिन पूर्व मेढ़ पर गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तम सिंह रावत ने जमीनी विवाद के चलते अपनी चाची खुमनिया बाई रावत को डंडा मार दिया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बलराम पुत्र हरनाम रावत निवासी रौनीजा ने बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे गांव के मेहताब रावत ने फोन पर सूचना दी थी कि तुम्हारी माताजी खुमनिया बाई रावत उम्र 50 वर्ष मेढ़ पर गिर गईं हैं। सिर में माथे पर चोट आई है। इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय खुमनिया ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पु

लिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। जांच में सामने आया कि खुमनिया बाई रावत को उसी के भतीजे उत्तमसिंह रावत ने जमीन विवाद के चलते सिर में डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उत्तम सिंह रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है।