मजदूरी के पैसे मांगे तो सेठ ने मजदूर को जमकर पीट दिया - Shivpuri News

करैरा
। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर के ग्राम मिहावरा में एक मजदूर को अपनी मजदूरी मांगना उस समय महंगा पड़ गया, जब वह अपने सेठ के घर पहुंचा। 

जहां सेठ ने उसे मजदूरी के 1 हजार रूपए तो नहीं दिए बल्कि उसकी मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने पीडि़त मजदूर की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।