पारा गिरा: दिन में 28 तो रात में पहुंचा 11 पर बडी ठंडक - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बुधवार को मौसम में फिर से बदलाव हो गया। यहां सुबह के समय तो तेज धूप रही, लेकिन दोपहर में 3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने मौसम में ठंडक घोल दी। इसके चलते अधिकतम तापमान में बीते रोज की तुलना में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री कम रहा।

बुुधवार को दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को दिसंबर के पहले ही दिन तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ गई थी। ऐसे में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी,लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं हुआ।

सुबह के समय तो धूप ने तेजी दिखाई, लेकिन दोपहर के समय चली ठंडी हवा ने पारा नीचे ला दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्यिसयस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब दिसंबर माह में तारीख बढऩे के साथ ही सर्दी का असर भी बढऩे लगेगा। यहां दिसंबर माह के मध्य में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जाने का अनुमान है। ऐसे में फसलों में पाले की आशंका भी रहेगी। क्योंकि दिसंबर माह के मध्य में पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे उत्तरी-पूर्वी हवा की रफ्तार बढ़ेगी और इसी हवा की बदौलत क्षेत्र में सर्दी बढऩे लगेगी।
G-W2F7VGPV5M